सीबीआइ, ईडी और पुलिस का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को लूटने वालों पर पुलिस का शिकंजा बढऩे लगा है। प्रदेश में डेढ़ साल में 53 से ज्यादा डिजिटल अरेस्ट के मामले में पुलिस जहां 30 आरोपियों की ही गिरफ्तारी कर सकी थी, अब ठगो तक पहुंचना उनके लिए आसान होने लगा है।
इंदौर की सॉफ्टवेयर डेवलपर युवती को डिजिटल अरेस्ट कर 12.10 लाख रुपए की ठगी करने वाले ठगोरे के. कृष्ण कुमार को क्राइम ब्रांच ने शनिवार को तेलंगाना के साइबराबाद से गिरफ्तार कर लिया। वह इनकम टैक्स विभाग में चपरासी के पद पर काम करता है। मास्टरमाइंड हैदराबाद का जय सिन्हा है। उसे 6 राज्यों की पुलिस ढूंढ़ रही थी। के. कृष्ण और जय दोनों रूम पार्टनर हैं।
सीबीआइ, ईडी और पुलिस का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को लूटने वालों पर पुलिस का शिकंजा बढऩे लगा है।