दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर ईडी की कार्रवाई के बाद देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव के घर ED ने दबिश दी है। पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के रातीबड़ स्थित घर पर ईडी की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि करीब 8-9 इनोवा क्रिएस्टा गाड़ियों में ईडी के कई अफसर पूर्व मुख्य सचिव के घर पहुंचे और करीब एक घंटे तक पूछताछ की।
इकबाल सिंह बैस पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं। इकबाल सिंह बैस का नाम उज्जैन हवाई पट्टी घोटाले में आया था। उन पर विमानन विभाग के सचिव और प्रदेश के मुख्य सचिव रहते हुए कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा है।
पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के रातीबड़ स्थित घर पर ईडी की टीम पहुंची