पूर्व CM उमा भारती ने भोपाल में बढ़ रहे कुत्तों के हमलों के संबंध में सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में स्ट्रीट डॉग के हमलों से होने वाली घटनाओं का जिक्र किया है। उमा भराती ने पत्र में लिखा कि भोपाल में जिन दो बच्चों को कुत्तों ने नोच लिया है। वह मजदूर एवं अत्यधिक साधनहीन परिवार हैं। उनसे बात करते समय यह तथ्य भी सामने आया कि निर्माण कार्यों में लगी कंपनियां अपने यहां पर कार्यरत मजदूरों के बच्चों एवं महिलाओं के संबंध में हमारी सरकार की बनाई श्रमिक नीति का स्वयं पालन नहीं कर रहे हैं।
पूर्व CM उमा भारती ने भोपाल में बढ़ रहे कुत्तों के हमलों के संबंध में सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में स्ट्रीट डॉग के हमलों से होने वाली घटनाओं का जिक्र किया है।