CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की झांकी ''बस्तर आदिम जनसंसद मुरिया दरबार'' को नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित कर लिया गया है गणतंत्र दिवस में होने वाले परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ झांकी का अनूठा डिजाइन और विषय रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को रिझाने में सफल रही है. वहीं राज्य को मिली इस सफलता को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई दी है। वहीं सीएम ने इसे प्रदेश के लिए बड़ा अवसर बताया है। आपको बता दें कि,छत्तीसगढ़ की ये झांकी भारत सरकार की थीम "लोकतंत्र की जननी" पर आधारित है। जो जनजातीय समाज में आदि- काल से उपस्थित है। ये जनजातीय समाज की परंपराओं और लोकतांत्रिक चेतना को दर्शाती है। साथ ही ये परंपराओं आजादी के 75 साल बाद भी राज्य के बस्तर संभाग में जीवंत और प्रचलित है।
देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश होंगे शामिल
इस कार्यक्रमों में विभागों और केंद्रीय मंत्रालय से रक्षा मंत्रालय इसके किए प्रस्ताव मांगता है, साथ ही इसका मूल्यांकन भी किया जाता है इसके चयन के लिए पहले विशेषज्ञ समिति के साथ-साथ विभिन्न चरणों में इसकी कई बैठकें होती हैं। इस कमेटी में संगीत, संस्कृति, मूर्तिकला, कला , साथ ही वास्तुकला, चित्रकला के क्षेत्र इसके अलावा प्रतिष्ठित व्यक्तियों को कोरियोग्राफर जैसे विभिन्न क्षेत्र इसमें शामिल रहते हैं। हालांकि विशेषज्ञ समिति इस थीम के आधार पर पहले प्रस्तावों की जांच करती है। साथ ही कमेटी द्वारा पहले दृश्य, डिजाइन और अवधारणा के प्रभाव की जांच करती है इसके बाद ही शिफारिशों को मंजूरी मिलती है।Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर कर रहे काम : CM विष्णुदेव....
Comments (0)