मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पचमढ़ी में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि बालाघाट, मंडला समेत अन्य जगहों पर भी तापमान में गिरावट देखी गई है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं का अहसास बढ़ने लगा है। भोपाल, जबलपुर, इंदौर जैसे शहरों में भी तापमान में कमी आई है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आ सकती है। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश जिले में तेज ठंड महसूस की जा सकती है।