छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने बुधवार को सभी पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से धान की अवैध ढु़लाई पर निगरानी रखी जाए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर एक नवम्बर से धान की खरीद चल रही है जो 31 जनवरी 2024 तक चलेगी। राज्य सरकार ने किसानों ने 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का फैसला किया है। किसान एक एकड़ में 21 क्विंटल तक धान बेच सकते हैं। राज्य में इस वर्ष 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।
अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दूसरे राज्यों से आने वाली धान को सख्ती से रोका जाए।
Comments (0)