एक जिला, एक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के तहत सभी जिलों में खेल मैदान बनेंगे। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को एशियाड और ओलंपिक में अवार्ड जीतने में मदद मिलेगी। कुछ जिलों में खेल स्टेडियम बनकर तैयार हैं, कुछ में स्वीकृति के स्तर पर हैं। बाकी जिलों को भी इसी वित्तीय वर्ष में खेल स्टेडियम मिल जाएंगे। सरकार ने इसके प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात रविवार को कहीं। वे नई दिल्ली से देवास में सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक का वर्चुअली भूमिपूजन कर रहे थे। अभी प्रदेश में 8 सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक हैं। यह 9वां ट्रैक होगा।
सीएम मोहन यादव ने देवास में 9वें सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक का किया वर्चुअली भूमिपूजन, किया ऐलान- हर जिले बनेगा एक खेल स्टेडियम, ओलंपिक और एशियाड खेलों में चमकेंगे एमपी का नाम रोशन करेगे खिलाड़ी