प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देशभर में इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं और हर कोई इस ऐतिहासिक धार्मिक प्रसंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को आतुर है। विभिन्न जगहों से प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए विशेष सामग्रियां अयोध्या पहुंचाई जा रही हैं। इसी सिलसिले में उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर की ओर से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं इस बात की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद की जयंती की सभी को बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन का पुरस्कार सातवीं बार मिला है। मध्यप्रदेश स्वच्छता में दूसरे स्थान पर आया है। इसके लिए सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। शनिवार को शहडोल में आदिवासी भाई बहनों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा हूं।
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उज्जैन में बन रही 51KG की अगरबत्ती
बता दें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विभिन्न स्तर पर तैयारी चल रही है। उज्जैन के उन्हेल रोड पर ग्राम सोंडग में 51 किलो की बड़ी अगरबत्ती बनाई जा रही है। इस अगरबत्ती को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अंगारेश्वर मंदिर में प्रज्वलित किया जाएगा।Read More: एमपी कांग्रेस की दिल्ली में बड़ी बैठक आज, 29 लोकसभा समन्वयक होंगे शामिल
Comments (0)