मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने जैविक कपास के उत्पादन में हो रहे भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। पत्र के जरिए दिग्विजन ने पीएम नरेंद्र मोदी कहा कि, मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादकों के फर्जी समूह बनाए गए हैं। इन समूहों में ऐसे गांवों के किसानों के नाम भी शामिल है, जो ऑर्गेनिक कॉटन और साधारण बी.टी. कॉटन का उत्पादन नहीं करते हैं।
दिग्विजय सिंह द्वारा पीएम मोदी को लिखे पत्र के जरिए कहा है कि आप इस बात से भलीभांति अवगत हैं कि, भारत दुनिया में जैविक कपास का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है। सरकारी आंकड़ों के तहत दुनियाभर के जैविक कपास के उत्पादन में भारत की भागीदारी 66 फीसदी है। उसमें मध्य प्रदेश का स्थान प्रथम है। देश में सबसे ज्यादा जैविक भूमि का प्रमाणीकरण भी मध्य प्रदेश में ही किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र के जरिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जैविक कपास के उत्पादन में हो रहे भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
Comments (0)