दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक सफेद बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों के जन्म के साथ ही भिलाई शहर में चिड़ियाघर में सफेद बाघों की संख्या 10 हो गई है। चिड़ियाघर के प्रभारी एनके जैन ने बताया, ‘‘पिछले साल आठ सितंबर को 'रोमा' नाम की सफेद बाघिन ने दो नर शावकों को जन्म दिया और जन्म की खबर गुरुवार को सामने आई।’’ उन्होंने बताया कि आम जनता शुक्रवार को शावकों को देख पाएगी।
दुर्ग जिले के मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक सफेद बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया
Comments (0)