कांग्रेस के पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने राम मंदिर को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। कांग्रेस नेता भूरिया ने राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि, राम सबके हैं इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर निर्माण चंदे की राशि गबन का आरोप भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर लगाया है। आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया डीआरएम कार्यालय के बाहर रेल कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल में पहुंचे थे।
कांतिलाल भूरिया ने कहा कि, राम मंदिर और भगवान राम सब की आस्था का प्रतीक हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए सभी ने चंदा दिया है।
Comments (0)