पाकिस्तान के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ने लगा है। इस कारण वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश में शुक्रवार-शनिवार को रात के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। शनिवार को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में बादल छाने लगेंगे|
मौसम विभाग के अनुसार वर्षा भी होगी। एक-दो जनवरी को ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिरने का अनुमान है। ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।
एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना
Comments (0)