भाद्रपद माह की दूसरी व प्रमुख शाही सवारी में भगवान श्री महाकालेश्वर सात स्वरूपों में आज सोमवार शाम 4 बजे नगर भ्रमण पर निकलकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे। पालकी में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर विराजित रहेंगे। शाम 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान रजत पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नन्दी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद, श्री घटाटोप मुखोटा स्वरुप व सप्तम सवारी में श्री सप्तधान का मुखारविंद सम्मिलित रहेगा।
भाद्रपद माह की दूसरी व प्रमुख शाही सवारी में भगवान श्री महाकालेश्वर सात स्वरूपों में आज सोमवार शाम 4 बजे नगर भ्रमण पर निकलकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।