CG News : रायपुर। वैशाली नगर से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन की हालत अभी नाजुक है। उनका निधन नहीं हुआ है। रामकृष्ण केयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और उन्हें अभी वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इधर भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की खबर मीडिया में वायरल हो रहा है। इस अफवाह के चलते कई नेताओं ने शोक व्यक्त कर दिया है। वहीं प्रदेश की राजनीति में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आपको बता दें कि, अभी विधायक विद्यारतन भसीन जिंदा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनके परिजनों एवं रामकृष्ण हॉस्पिटल प्रबंधन से चर्चा कर मिली जानकारी अनुसार उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली जा रही है जिसके चलते उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट में रखा गया है|
Read More: दुर्ग में गिनाई मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धि, कहा- 23 में छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार....
Comments (0)