एमपी की राजधानी भोपाल में लगातार बिजली कटौती का दौर जारी है। हर दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती की जा रही है। इसी क्रम में अब आज यानी की शुक्रवार को भी शहर के 30 से अधिक इलाकों में कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भोपाल के 30 रहवासी क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जाएगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों को सलाह दी है कि जिन्हें जरूरी काम हैं, वे बिजली कटौती के पहले उन्हें निपटा लें। ताकि इससे नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।