मध्य प्रदेश में ग्रीन और रिन्युएबल एनर्जी के लिए पहल तेज हो गई है। इसकी शुरूआत प्रदेश राजधानी भोपाल से होगी। शहर में स्थित सरकारी भवनों में सोलर प्लांट लाए जाएंगे। जिससे आने वाले समय में ये आवास सोलर लाइट से रोशन होंगे। इतना ही नहीं इसके अलावा सरकारी भवनों पर भी सोलर प्लांट स्थापित होंगे।
राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस मीटिंग में ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश में ग्रीन एनर्जी का उपयोग बढ़ाने को कहा। साथ ही अधिकारियों से कहा कि सभी शासकीय भवनों में सोलर प्लांट लगवाएं। साथ ही मेरे बंगले सहित सभी मंत्रियों के सरकारी आवासों में सोलर प्लांट लगवाएं।
मध्य प्रदेश में ग्रीन और रिन्युएबल एनर्जी के लिए प्रदेश सरकार ने नई पहल शुरू की है। प्रदेश में जितने भी मंत्री है उनके बंगलों को सोलर लाइट से रौशन किया जाएगा।
Comments (0)