मप्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। इंदौर कलेक्टरर इलैया राजा टी को अब मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बना दिया गया है। आशीष सिंह इससे पहले भोपाल कलेक्टर थे।
भोपाल कलेक्टर का दायित्व अब कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपा गया है। वे इससे पहले मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक थे।
सचिव संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त बनाया गया है जबकि रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है।
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त गोपाल चंद्र डाड अब रीवा संभाग के आयुक्त होंगे।
श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ को अब विकअ सह आयुक्त सह संचालक के साथ नगर और ग्राम निवेश का दायित्व भी दिया गया है।
Comments (0)