मध्य प्रदेश में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी के सेंट्रल वार रूम ने लोकसभा क्षेत्रों के लिए कई जोन प्रभारी बनाए हैं। राज्य में कांग्रेस ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्य सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी लोकसभा संसदीय क्षेत्रों को आठ जोन में विभाजित किया गया है। जोन प्रभारी अपने अंतर्गत आने वाले जोन कार्यालय के माध्यम से निर्धारित लोकसभा क्षेत्रों के वार रूम से सतत संपर्क रखते हुए प्रदेश स्तर पर स्थापित सेंट्रल वार रूम को गतिविधियों से अवगत कराते रहेंगे। नियुक्त किए गए सभी जोन प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सेंट्रल वार रूम एवं प्रदेश कांग्रेस सेंट्रल वार रूम से दिए जाने वाले सभी निर्देशों का पूरी सक्रियता के साथ पालन करेंगे।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी के सेंट्रल वार रूम ने लोकसभा क्षेत्रों के लिए कई जोन प्रभारी बनाए हैं।
Comments (0)