उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति पर आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्राम रोजगार सहायक, सचिव एवं समस्त संलग्न अधिकारियों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में मध्यप्रदेश पूरे देश में अग्रणी है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान भारत योजना डॉ योगेश भरसट ने बताया कि मध्यप्रदेश में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के अब तक 2 लाख 667 आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। वहीं केरल में अब तक 1 लाख 76 हज़ार 167 कार्ड बनाए गए हैं।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति पर आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्राम रोजगार सहायक, सचिव एवं समस्त संलग्न अधिकारियों की सराहना की है।