एमपी कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा दिया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी बड़े नेता नहीं हैं, वह सिर्फ सांसद हैं। लक्ष्मण सिंह ने आगे अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, राहुल गांधी को आप इतना बड़ा नेता मत मानिए।
राहुल गांधी को आप इतना बड़ा नेता मत मानिए
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं। सांसद मात्र हैं, वो अध्यक्ष नहीं हैं, इसके अलावा वो कुछ नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि, आप लोग राहुल गांधी को इतना हाईलाइट ना करो और न हम करें। वो तो सिर्फ एक सांसद हैं और हमारे अन्य सांसदों के समान हैं। कांग्रेस नेता ने आगे अपने इस बयान में कहा कि, कोई जन्म से बड़ा नेता नहीं बनता, कर्म से बनता है। राहुल गांधी को आप इतना बड़ा नेता मत मानिए, मैं तो नहीं मानता।
विधानसभा चुनाव 2023 हारे लक्ष्मण सिंह
आपको बता दें कि, एमपी विधानसभा चुनाव 2023 में गुणा की चाचौड़ा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह प्रत्याशी थे। उन्हें बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका मीना से 61570 वोटों से हराया था। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद लक्ष्मण सिंह ने बीजेपी की जीत के पीछे कालेधन को दोषी ठहराया है। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया साइट x पर लिखा कि, यह प्रदेश में वर्षों की लूट का कालाधन बोल रहा है, जो चुनाव में खर्च किया है।
Comments (0)