मुंगेली: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। मुंगेली जिले में 22 सितंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के जरिए अलग-अलग निजी कंपनियों में कुल 140 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है, जिसमें 10वीं, 12वीं, ITI और स्नातक उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा।
आज लगेगा रोजगार मेला
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मुंगेली की ओर से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यह मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेला 22 सितंबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में आयोजित होगा। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेले में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी अवसर
रोजगार मेले में कई अलग-अलग पदों पर भर्ती होगी। इनमें 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए भी अवसर रखे गए हैं।
- फील्ड ऑफिसर: 50 पद, 10वीं/12वीं पास
- इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन: 30 पद, ITI पास
- सेल्स ऑफिसर: 20 पद, BSc Agriculture
- सेल्स रिप्रेजेंटेटिव: 20 पद, 12वीं पास
- रिलेशनशिप मैनेजर: 20 पद, स्नातक
इस तरह कुल 140 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
रोजगार मेले में जाने के लिए जरूरी दस्तावेज
इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे भर्ती से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ रखें।
कहां से मिलेगी भर्ती की जानकारी?
रोजगार मेले और भर्ती से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के e-Rojgar पोर्टल, e-Rojgar CG App या जिला रोजगार कार्यालय, मुंगेली से संपर्क कर सकते हैं। स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए यह रोजगार मेला निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।