मध्य प्रदेश कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी है। अब प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। भंवर जितेंद्र सिंह को प्रभारी पद से हटाया गया है। उनकी जगह हरीश चौधरी मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए हैं। भंवर जितेंद्र सिंह के पास दो राज्यों की जिम्मेदारी थी। जितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के अलावा असम के प्रभारी थे।
कांग्रेस ने 13 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी नियुक्ति किए हैं। हरीश चौधरी राजस्थान में गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान विधान सभा के MLA हैं। हरीश चौधरी को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। हरीश चौधरी मध्य प्रदेश में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ मिलकर कांग्रेस संगठन का काम देखेंगे।
Comments (0)