मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित, स्वर कोकिला श्रद्धेय लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लता दीदी की अद्वितीय संगीत साधना ने न केवल भारतीय फिल्म और संगीत जगत को समृद्ध किया, बल्कि विश्वभर में करोड़ों संगीत प्रेमियों के हृदय को आनंद और भावनाओं से भर दिया।
अमर आवाज सदैव हमारे बीच जीवित रहेगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लता मंगेशकर की मधुर और अमर आवाज सदैव हमारे बीच जीवित रहेगी। उनके गीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वर कोकिला का योगदान भारतीय संगीत इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।
Comments (0)