इंदौर में ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित ग्रेन एक्स इंडिया के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए दाल उद्योग से जुड़े व्यापारियों का स्वागत किया।
उद्योग आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दाल उद्योग से जुड़े विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद किया।
कृषि आधारित उद्योगों को सशक्त कर रही सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की उद्योगोन्मुख नीतियां, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मिल रहा प्रोत्साहन और निवेश अनुकूल वातावरण प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों को लगातार मजबूत कर रहा है।
भारत विश्व का सबसे बड़ा दाल उत्पादक देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दाल उत्पादक और उपभोक्ता देश है, जो देश की कृषि क्षमता और समृद्ध पोषण परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस गौरव को आगे बढ़ाने में मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
Comments (0)