विदिशा-रायसेन संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन जिले में लाड़ली बहनों के स्वागत से अभिभूत नजर आए। रायसेन जिले की सीमा में प्रवेश करते ही ग्राम खरबई में सर पर कलश लिए लाड़ली बहनों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रायसेन खरबई की पवित्र भूमि को प्रणाम है क्षेत्र की जनता मेरे लिए जीवित देवी देवताओं के समान है।
विदिशा-रायसेन संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन जिले में लाड़ली बहनों के स्वागत से अभिभूत नजर आए।