मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को ग्वालियर दौरे पर रहे। जहां उन्होंने ग्वालियर व्यापार मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर व्यापार मेले को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया जाएगा, इसके लिए वह प्रयास करेंगे। व्यापार मेले के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। बता दें कि ग्वालियर व्यापार मेला वैसे तो 25 दिसंबर से शुरू हो चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार, 4 जनवरी को इसका औपचारिक शुभारंभ किया। यह मेला 25 फरवरी तक चलेगा, जहां देश भर से आए व्यापारियों द्वारा अपना व्यापार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को ग्वालियर दौरे पर रहे। जहां उन्होंने ग्वालियर व्यापार मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर व्यापार मेले को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया जाएगा, इसके लिए वह प्रयास करेंगे।