भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मध्य प्रदेश के धार और शहडोल में अलग अलग राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। शहडोल में होने वाले कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल जुड़कर संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री आज एमपी के 2 जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालयों का लोकार्पण करेंगे। छिंदवाड़ा के बादल भोई और जबलपुर के राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2016 को संग्रहालय निर्माण की घोषणा की थी। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, जनजाति कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल होंगे।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मध्य प्रदेश के धार और शहडोल में अलग अलग राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। शहडोल में होने वाले कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल जुड़कर संबोधित करेंगे।