शहर में पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया गया है। अब इंदौर के चाय दुकान संचालक डिस्पोजल कप में चाय नहीं बेच सकेंगे। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चाय दुकान संचालकों को तीन दिनों का सख्त अल्टीमेटम जारी किया है। जिसके तहत उन्हें अपनी दुकानों से तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के डिस्पोजल हटाने होंगे। यदि इस निर्देश का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।यह कदम शहर के नागरिकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
शहर में पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया गया है। अब इंदौर के चाय दुकान संचालक डिस्पोजल कप में चाय नहीं बेच सकेंगे।