मध्यप्रदेश में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव के चलते अब राज्य में राजनीतिक गलियों में बयानबाजी साथ-साथ ही दौरेबाजी का सिलसिला तेज हो गया हैं। इसी दौरेबाजी के चलते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एमपी के उज्जैन जिले के महिदपुर पहुंचे। यहां पर एक विशाल जनसभा आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
मध्यप्रदेश में चौपट सरकार है
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने महिदपुर जनसभा में अपना सम्बोधन क्षिप्रा और महाकाल के जयकारे के साथ शुरु किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि, आप लोगों ने बड़ी संख्या में आकर मुझे बल और शक्ति दी है, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आगे उन्होंने राज्य की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में चौपट सरकार है। चौपट स्वस्थ्य और शिक्षा व्यवस्था, चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट रोजगार, चौपट भर्ती व्यवस्था। पैसे दो और भर्ती लो।बीजेपी ने धर्म ही अब भ्रष्टाचार का माध्यम बना लिया है
एमपी कांग्रेस के प्रदेशल अध्यक्ष कमलनाथ ने आगे कहा कि, महाकाल में इतना बड़ा घोटाला हुआ, पूरे देश में मध्यप्रदेश कलंकित हुआ। भारतीय जनता पार्टी चुप रही। जो धर्म के नाम पर राजनीती करते है उन्होंने धर्म ही अब भ्रष्टाचार का माध्यम बना लिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने अपनी नीति और नैतिकता का परिचय दिया था।Read More: जयवर्धन सिंह ने पंचायत मंत्री पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप, महेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया पलटवार
Comments (0)