छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी संख्या में अधिकारियों को इधर से उधर किया है। ट्रांसफर की इस जंबो लिस्ट में कुल 89 अधिकारियों का नाम हैं, जिसमें से 88 आईएएस अधिकारी हैं। वही एक आईपीएस अधिकारी का भी तबादला किया गया। राज्य सरकार ने लगभग रात के 1 बजे बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। इस सूची में 18 जिलों के कलेक्टर्स को बदल दिया गया।
18 जिलों के कलेक्टर बदले गए
राज्य सरकार की जंबो लिस्ट में 19 जिलों के कलेक्टर को बदल दिया गया है। जिसमें राजधानी रायपुर को भी नया कलेक्टर मिल गया है। रायपुर के नए कलेक्टर अब गौरव कुमार सिंह होंगे। कुमार गौरव एक नवयुवक को थप्पड़ मारने के बाद चर्चा में आए हैं। गौरव सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और इससे पहले वो रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं। इसी के साथ कुमार लाल चौहान को सारंगढ़- बिलाईगढ़, चंद्रकांत वर्मा को खैरागढ़- छुईखदान- गंडई, कुणाल दुदावत को कोंडागांव, मयंक चतुर्वेदी को दंतेवाड़ा, विपिन मांझी को नारायणपुर, भोसकर विलास संदीपन को सरगुजा, रोहित विकास को सूरजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
सरकार ने बड़ी संख्या में अधिकारियों को इधर से उधर किया
Comments (0)