CG NEWS : अभनपुर।छत्तीसगढ़ में चोरी डकैती के साथ साथ लगातार नाबालिग के साथ दुष्कर्म देखने को मिल रहा है। राजधानी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना हुई है। राजधानी के अभनपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, यहां एक नाबालिक के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Comments (0)