मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के अनुसार, बारहवीं के छात्रों को रसायनशास्त्र (Chemistry) में बोनस के दो अंक दिए जाएंगे। वहीं 10वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में बोनस अंक दिए जाएंगे। अब इस संबंध में माशिमं ने आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक केमिस्ट्री में छात्रों को 2 अंक बोनस दिए जाएंगे। इसके अलावा गणित में चार प्रश्नों के उत्तर में गलती होने पर भी विद्यार्थियों द्वारा अन्य विधि से सही हल किए जाने पर भी अंक प्रदान किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के अनुसार, बारहवीं के छात्रों को रसायनशास्त्र (Chemistry) में बोनस के दो अंक दिए जाएंगे।