मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। गुरुवार (11 जनवरी) को लगभग रात 9 बजे सीएम मोहन यादव कमलनाथ के घर पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच एक घंटे बातचीत होती रही। दोनों की मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा की और सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की।
कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कमलनाथ से मुलाकात के एक दिन पहले ही सिंगल क्लिक से एक करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में 1576 करोड़ी की राशि ट्रांसफर की। इस योजना के तहत प्रदेश की सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये की राशि मिलती है। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि "कांग्रेस हर बार यह बयान दे रही है कि खाते में राशि नहीं आएगी। जनता का पैसा जनता के पास पहुंच रहा है।"लाडली बहना योजना कभी बंद नहीं होगी: CM Dr. Mohan Yadav
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि "कांग्रेस ने कभी किसी को इतने बड़े पैमाने पर आर्थिक मदद नहीं पहुंचाई है। इसी वजह से कांग्रेसी योजना को लेकर बार-बार नकारात्मक बयान दे रहे हैं।" मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि "लाडली बहना योजना कभी बंद नहीं होगी। इसका लाभ और भी बड़े पैमाने पर दिया जाएगा।"Read More: सतना में सीवर लाइन के काम के दौरान मजदूर की हुई मौत, 25 फीट नीचे मिट्टी में दबा मजदूर
Comments (0)