लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस गुरुवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश की 18 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। यह बैठक दोपहर बाद होनी है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस गुरुवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश की 18 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। यह बैठक दोपहर बाद होनी है। संभावना जताई जा रही है कि जिस तरह पहली सूची में नए चेहरों को मौका दिया गया है, वैसे ही इसमें भी कुछ सीटों पर नए चेहरे आगे किए जा सकते हैं। कुछ सीटों पर विधायक तो कुछ पर पूर्व विधायकों पर भी पार्टी दांव लगा सकती है।
Comments (0)