भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत न्याय यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। आपको बता दें कि, यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। यह यात्रा देश के 15 राज्यों से को कवर करेगी। इसी बीच भारत न्याय यात्रा को लेकर एमपी के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता पीसी शर्मा का बयान सामने आया है। शर्मा ने कहा कि, लोकसभा चुनाव के लिए नहीं, ये न्याय के लिए यात्रा है।
राहुल गांधी प्रदेश में 7 दिनों तक रहेंगे
आपको बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एंगल जारी किया है। मध्य प्रदेश में यह यात्रा 698 किलोमीटर तक चलेगी। एमपी में कांग्रेस की यह यात्रा 9 जिले में 7 लोकसभा सीट को कवर करेगी। यानी कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रदेश में 7 दिनों तक रहेंगे।
राहुल गांधी सत्य के साथ हैं
कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इस यात्रा को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि, भारत न्याय यात्रा चुनाव के लिए नहीं बल्कि न्याय के लिए निकल रहे हैं। सत्य की हमेशा विजय होती है। राहुल गांधी सत्य के साथ हैं। उन्होंने इस दौरान आगे कहा कि, 138 साल पुरानी पार्टी की विचारधारा लेकर निकाल रहे हैं। यात्रा का देश को लाभ जरूर मिलेगा।
यह यात्रा एमपी में मुरैना जिले से प्रवेश करेगी
आपको बता दें कि, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जहां दक्षिण भारत से उत्तर भारत की ओर थी, वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वी भारत से पश्चिम भारत तक होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह यात्रा एमपी में मुरैना जिले से प्रवेश करेगी, जो ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, उज्जैन, रतलाम और झाबुआ से होकर बासवाड़ा में एंट्री करेगी।
Comments (0)