आए दिन पार्टी से बगावती तेवर देखने वाले मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की नसीहत भरी चेतावनी और हमलावर बयानबाजी का जवाब सांसद गणेश सिंह ने मैहर पहुंच कर ही दिया। गणेश सिंह ने कहा कि, कुछ लोगों की आदत बिना मतलब के भोंकने की होती है। कुछ कर नहीं रहे हैं हम लोग मूल्यों पर आधारित राजनीति करते हैं किसी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी नहीं करते। उन्होंने आगे बीजेपी विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि, नारायण हमें सांसद बनाने की बात करते हैं लेकिन शायद वो ये भूल गए कि, हम न होते तो दूसरी बार वो विधायक न बनते।
बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने कहा कि, कुछ लोगों की आदत बिना मतलब के भोंकने की होती है।