भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्व संबंधी राज्य के पेंडिंग मामलों के निपटाने के लिए एक महीने का राजस्व महा-अभियान चलाने का ऐलान किया है। इससे पहले दो बार ये अभियान राज्य में चलाया जा चुका है। इसलिए इस अभियान को 'राजस्व महा-अभियान 3.0' नाम दिया गया है। यह 15 नवंबर से शुरू हो चुका है और 15 दिसंबर तक चलने वाला है।
मध्य प्रदेश सरकार ने राजस्व महाअभियान 3.0 की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत किसानों के जमीन से जुड़े पेंडिंग मामलों को निपटाया जाएगा।