इंदौर में पूर्व मिस इंडिया रह चुकी एक महिला से रेप के केस में कोर्ट ने आरोपी व्यापारी को अग्रिम जमानत दे दी है। महिला एक लोहा व्यापारी के साथ लंबे समय तक लिव इन में रही। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन बाद में व्यापारी ने शादी के लिए मना कर दिया। इसके बाद महिला ने व्यापारी के खिलाफ ज्यादती के आरोप में केस दर्ज करवा दिया।
मिस इंडिया ने दर्ज करवाया रेप का केस।