मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अपर कलेक्टर तपस्या सिंह परिहार ने पुलिस को बुलाकर निलंबित शिक्षक को गिरफ्तार कराया है। छतरपुर की जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर तपस्या सिंह परिहार को निलंबित शिक्षक ने 50 हजार रुपए की रिश्वत ऑफर कर रहा था। तपस्या सिंह ने तत्काल पुलिस को बुलाया और निलंबित शिक्षक को गिरफ्तार कराया। आरोपी विशाल निलंबित शिक्षक है और वह अपनी बहाली करवाने के लिए आवेदन के साथ लिफाफे में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेकर आया था।
अपर कलेक्टर तपस्या सिंह परिहार को निलंबित शिक्षक ने 50 हजार रुपए की रिश्वत ऑफर दे रहा था।