2 फरवरी से पूरे मध्य प्रदेश में साइबर तहसील लागू करने के राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। 2 फरवरी से प्रदेश के सभी जिलों में साइबर तहसील खुलेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पहली कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया था। इस संबंध में राजस्व विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में 2 फरवरी से प्रदेश के समस्त जिलो में साइबर तहसील लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश के अनुसार हर तहसील में कार्यक्रम का प्रसारण होगा।
2 फरवरी से पूरे मध्य प्रदेश में साइबर तहसील लागू करने के राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। 2 फरवरी से प्रदेश के सभी जिलों में साइबर तहसील खुलेगी।
Comments (0)