मध्य प्रदेश में मौसम में आए बदलाव के साथ ही सर्दी का असर बढ़ गया है। पचमढ़ी में तापमान 8.8 डिग्री पर पहुंच गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। प्रदेश के दूसरे शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर में भी तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में कोहरा भी बढ़ सकता है।
रात के तापमान में गिरावट आई
हवाओं की दिशा बदलने के बाद मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। पचमढ़ी में बीती रात का तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। प्रदेश के कई बड़े शहरों जैसे इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही सुबह और शाम को कोहरे का असर भी बढ़ेगा। लोगों को ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी जा रही है, खासकर हिल स्टेशनों पर।
यहां देखें तापमान
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से सुबह और शाम दोनों समय कोहरा बढ़ेगा। सबसे कम रात का तापमान पचमढ़ी में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमरकंटक में 11.2, मंडला में 11.2, छिंदवाड़ा में 12.4, शाजापुर में 12.5, मलाजखंड में 12.7, उमरिया में 13.0, बैतूल में 13.7, रायसेन में 14.0, नौगांव में 14.0, राजगढ़ में 14.4 और सीधी में 14.6 डिग्री रहा. प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो सबसे कम तापमान ग्वालियर में 13.3 दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में 13.6, उज्जैन में 15.2, इंदौर में 15.8 और जबलपुर में 16.2 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह के भीतर बड़े शहरों में रात का तापमान और भी नीचे जा सकता है।