CG NEWS : रायपुर। हसदेव जंगल की कटाई को लेकर सियासत गरमा गई है। हसदेव जंगल में कटाई रोकने का आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का आंदोलन अब और उग्र हो सकता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के साथ नेता हसदेव के प्रभावितों से मिलने जा रहे थे। तभी बिलासपुर मार्ग में लिमहा टोल प्लाजा के पास पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं के काफिले को रोका। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं के साथ तीखी नोक झोंक भी हुई। छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल की कटाई जोरों से चल रही है। ग्रामीण, समाज सेवक के साथ राजनीतिक दल पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। वहीं आज हसदेव के प्रभावितों से मिलने कांग्रेस नेता जा रहे थे, जिनके काफिले को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोक झोंक हुई।
Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 12वीं तक के प्रत्येक स्टूडेंट्स को मिलेंगे निःशुल्क पाठ्य पुस्तक....
Comments (0)