भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
एमपीईएसबी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के तहत कुल 1200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
वर्गवार पद इस प्रकार हैं:
अनारक्षित (UR) – 324 पद
ईडब्ल्यूएस (EWS) – 120 पद
अनुसूचित जाति (SC) – 192 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) – 240 पद
ओबीसी (OBC) – 324 पद
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।
सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है।
वहीं मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना?
सामान्य वर्ग – ₹500
एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / दिव्यांग – ₹250
स्क्राइब और अतिरिक्त समय की सुविधा
जरूरतमंद अभ्यर्थियों को स्क्राइब और अतिरिक्त समय की सुविधा दी जाएगी।
3 घंटे की परीक्षा में 1 घंटा अतिरिक्त समय मिलेगा।
इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर ग्राउंड फ्लोर रूम देने की भी कोशिश की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
“Recruitment/Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
नया रजिस्ट्रेशन करें
आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें