नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG Re-Examination 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। 21 जून 2026 को आयोजित री-एग्जाम में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें NEET UG 2026 प्रोविजनल आंसर-की
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं—
सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन में जाएं।
"Answer Key Challenge for NEET (UG) – 2026 Re-Examination" लिंक पर क्लिक करें।
अपना Application Number, Password और Captcha Code दर्ज करके लॉगिन करें।
स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर-की दिखाई देगी।
भविष्य के लिए आंसर-की डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
30 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 25 जून 2026 से 30 जून 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध Answer Key Challenge लिंक का उपयोग करना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
किसी समस्या पर यहां करें संपर्क
यदि आंसर-की डाउनलोड करने या आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो उम्मीदवार NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।