भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महानवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कमलनाथ ने अपने संदेश में लिखा, समस्त देशवासियों और मध्यप्रदेश वासियों को महानवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।महानवमी के अवसर पर देशभर में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। इस पावन पर्व पर लोग सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।
राहुल गांधी ने क्या कहा ?
राहुल गांधी ने नवमी की शुभकामनाएं देशवासियों को दी है. उन्होंने लिखा, आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं. आशा करता हूं यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। जय माता दी!