मध्यप्रदेश पुलिस सेवा के सात अधिकारियों के लिए बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Select List 2025 के आधार पर इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में नियुक्ति दी है।सभी सात अधिकारियों को मध्यप्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026 को उनकी नियुक्ति और वरिष्ठता से संबंधित आदेश जारी किया।


किन अधिकारियों को मिली IPS नियुक्ति?
IPS में नियुक्त किए गए सात अधिकारियों के नाम हैं—
निमिषा पांडे
मलय जैन
अमित सक्सेना
मनीषा पाठक सोनी
सुमन गुर्जर
सच्यशाची सराफ
समर वर्मा
इन सभी अधिकारियों के नाम Select List 2025 में शामिल किए गए थे। इसके बाद इन्हें मध्यप्रदेश कैडर में IPS नियुक्ति प्रदान की गई।
सभी को मिला 2016 का Year of Allotment
गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक सभी सात अधिकारियों को वर्ष 2016 का Year of Allotment दिया गया है।
आदेश में अधिकारियों की DySP या समकक्ष पद पर सेवा अवधि और निर्धारित Weightage का भी उल्लेख किया गया है। दस्तावेज के अनुसार संबंधित अधिकारियों के लिए 27 वर्ष की सेवा अवधि और 9 वर्ष का Weightage दर्ज है।
सीनियरिटी में कहां होगी स्थिति?
इन सात अधिकारियों की IPS वरिष्ठता IPS Regulation of Seniority Rules, 1988 के प्रावधानों के तहत तय की गई है।आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश कैडर की सिविल लिस्ट में इन्हें 2016 बैच के अधिकारियों के क्रम में स्थान दिया जाएगा।इनकी स्थिति राजेंद्र कुमार वर्मा (IPS: 2016) के बाद और अंकित जायसवाल (IPS: 2017) से पहले होगी।इस तरह 2016 का Year of Allotment मिलने के कारण इन अधिकारियों की वरिष्ठता 2017 बैच के अधिकारियों से ऊपर निर्धारित की गई है।