सोमवार को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।भोपाल में पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से स्थापना की।
सुख-शांति और समृद्धि की कामना
उन्होंने विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान गणेश को श्रद्धापूर्वक अपने घर लाकर पूजा-अर्चना के साथ विराजमान किया।इस अवसर पर धार्मिक वातावरण के बीच भगवान गणेश का पूजन कर उन्होंने सभी के मंगल की कामना की।
प्रदेश और देशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद
भगवान गणेश की पूजा के दौरान पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने देश और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में खुशहाली और मंगल की कामना की।