Jabalpur High Court: जमीन सौदा मामले में दर्ज FIR को रद्द कराने की मांग को लेकर निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की याचिका पर आज जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई जस्टिस हिमांशु जोशी की सिंगल बेंच में होगी।
FIR रद्द कराने की मांग
नेहा पच्चीसिया ने जमीन सौदा मामले में दर्ज FIR को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है। उनकी याचिका पर इससे पहले हुई सुनवाई में अदालत ने उन्हें कोई अंतरिम राहत नहीं दी थी।
सरकार ने जांच में सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप
पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि अधिकारी जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। सरकार ने यह भी आशंका जताई थी कि वह विदेश जा सकती हैं। इसी के मद्देनजर उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी अदालत को दी गई थी।
बचाव पक्ष ने मामले को बताया झूठा
वहीं, नेहा पच्चीसिया की ओर से पेश वकीलों ने अदालत में तर्क दिया है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। बचाव पक्ष की ओर से FIR को निरस्त करने की मांग की गई है।
आज की सुनवाई पर रहेगी नजर
अब हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में होने वाली सुनवाई में याचिका और दोनों पक्षों की दलीलों पर सुनवाई होगी। अदालत इस मामले में क्या रुख अपनाती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।