राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं देश के कुछ राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत में अभी भी चिलचिलाती धूप का सितम चल रहा है। दिल्ली में मंगलवार 20 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। साथ ही दिनभर तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है। 22 जून से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
देश के कुछ राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत में अभी भी चिलचिलाती धूप का सितम चल रहा है।
Comments (0)