देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। लोगों को यहां तपती धूप से निजात मिला है। लेकिन देश के कई इलाकों में इस वक्त चिलचिलाती गर्मी कहर बरपा रही है। लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार, 21 जून को बारिश की संभावना है।
बारिश से तापमान में आई गिरावट
बारिश से दिल्ली में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शीत हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी लोगों ने बीते दिन की तपती गर्मी से राहत का अनुभव किया है। हल्की बारिश और हवा चलने से पूरे दिन प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। आंकड़ों के मुताबिक दो दिनों तक तेज धूप के आसार हैं, लेकिन तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 24 जून को फिर से बारिश होने की संभावना है।इन राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना
राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बुधवार 21 जून से तेज बारिश हो सकती है। बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, उप.हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश के आसार है। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।इन राज्यों में बर्फ़बारी
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक इसका सिलसिला जारी रहेगा।Read More: CM Yogi ने गोरखपुर में जनसभा को किया संबोधित, 727 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
Comments (0)